सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था
सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवालों ने उसका रिश्ता गौरव के साथ तय कर दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने पहले गौरव को शादी करने से मना किया था, लेकिन जब उसका रिश्ता पक्का हो गया। यह बात सहन उसे नहीं हुई और 17 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव सोतई के मोड़ पर गौरव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया और गौरव को पीटा। पुलिस टीम अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गांव सोतई के लोगों का कहना है कि आरोपी सौरव को उसके परिवार वालों ने घर से बेदखल किया हुआ है।
19 अप्रैल को होनी थी शादी
गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर था। गौरव का रिश्ता बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी की रहने वाली युवती नेहा से तय हुआ था। नेहा का परिवार मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। 15 अप्रैल को ही दोनों की सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। 17 अप्रैल को उनका बेटा गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। इसी दौरान गौरव को रुकवाकर जानलेवा हमला कर दिया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।