फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: चार घंटे को बुक कराया कमरा...काफी देर न निकले, गेट खुलते ही सब रह गए सन्न

Sat, 28 Oct 2023 11:31 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों ने चार घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया था। लेकिन अवधि पूरा होने पर जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम 7:45 बजे होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार रात एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक उठा लिया। दोनों ने पहले होटल में चार घंटे के लिए कमरा बुक किया। इसके बाद युवक ने शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। बिस्तर पर आधे पन्ने का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और एक साथ जिंदगी खत्म करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ओयो होटल में कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सोहराब और आयशा दोनों शुक्रवार दोपहर एक बजे होटल आए थे।

इन लोगों ने चार घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया था। लेकिन अवधि पूरा होने पर जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम 7:45 बजे होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। होटल के कर्मचारियों ने बीट के सिपाही को मौके पर बुलाया। सिपाही की मौजूदगी में कमरा खोला गया। 

सोहराब नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ मिला जबकि आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गला घोंटने के निशान मिले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिस्तर पर आधे पन्ने का हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। 
विज्ञापन

छानबीन के बाद मृतकों की पहचान मकान नंबर 46, वार्ड नंबर 26 काशी, मेरठ निवासी सोहराब (28) और मकान नंबर 114, सी-ब्लॉक, बसंत कुंज, गली नंबर 10, लोनी यूपी निवासी आयशा (27) के रूप में हुई। आयशा मोहम्मद गुलफाम की पत्नी थी और उसका 9 साल का लड़का और 4 साल की लड़की है। मोहम्मद गुलफाम जिम में प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें