फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवली ने AAP पर छोड़े 12 तीर

Mon, 23 Dec 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तू-तू, मैं-मैं की राजनीति में अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली तपा-तप में उतर आए हैं। उन्होंने आप पर बयानों के 12 तीर छोड़े हैं। देखना होगा कि दिल्ली की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन


आप नेताओं की तरफ से आ रहे बयान पर लवली ने कहा है कि ‘आप’ और कांग्रेस में कोई टाईअप नहीं है। हमने सिर्फ बाहर से समर्थन दिया है। लेकिन आप के नेता जिस तरह से सरकार बनाने से भाग रहे हैं, उससे इनकी नीयत में खोट नजर आ रहा है।

अरविंदर सिंह ने कहा है कि जानबूझकर आप के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं। इससे उनको लगता है कि कांग्रेस समर्थन वापस ले ले और वे जिम्मेदारी से बच जाएं। हालांकि समर्थन वापस लेने की बात पर लवली ने कहा है कि अभी सोमवार तक का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अरविंदर सिंह लवली के निवास पर शुक्रवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। इस बीच अमर उजाला से बातचीत में अरविंदर सिंह ने माना कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय है। मैं ये नहीं कहूंगा कि चार महीने में मैं सबकुछ कर दूंगा, जितना हो सकेगा लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बार-बार जनता को गुमराह करके कोई पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती।

अरविंदर सिंह ने माना कि चुनाव में हार का कारणों में जनता से दूरी भी शामिल है। अब जनता से कनेक्ट होंगे चाहे उसके लिए सोशल मीडिया हो या फिर कार्यकर्ता उन तक पहुंचें।
विज्ञापन


ये हैं लवली के 12 तीर
-आप और कांग्रेस में कोई टाईअप नहीं है।
-आप के नेता कांग्रेस नेताओं के अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
-मुझे आप के नेताओं में नीयत में खोट नजर आता है।
-हम दिल्ली की जनता को दोबारा चुनाव से बचाना चाहते हैं।
-हमारा मुकाबला उन लोगों से है जो भ्रम फैलाने में माहिर हैं।
-आप की न तो कोई अपनी नीति है और न ही पार्टी का कोई इतिहास है।
-मनीष सिसौदिया झुग्गी बचाने के लिए बुलडोजर के आगे बढ़ रहे हैं।
-आप के स्टैंड का सोमवार तक करेंगे इंतजार करेंगे।
-आप के नेता समर्थन लेने की हामी भरेंगे तब विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजेंगे।
-आप जनता को बार-बार गुमराह कर रही है।
-आप वादे पूरे कर सकेगी या नहीं यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।
-आप का काम परखने से पहले प्रश्नचिह्न ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें