फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाथी' की चाल पड़ी सुस्त, सदर सीट पर फिर खिला 'कमल'

Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर कमल ने अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने 21 हजार 702 वोटों से जीत दर्ज की है। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस दूसरे नंबर पर रहे। चंद्रशेखर की पार्टी आसपा के प्रत्याशी यामीन ने बसपा के  वोट बैंक में खूब सेंध लगाई और वह तीसरे नंबर पर रहे। रालोद-सपा गठबंधन और कांग्रेस समेत 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 

विज्ञापन


 भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव  हुआ था। भाजपा ने दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही को प्रत्याशी बनाया। बसपा ने पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भाई और सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस को मैदान में उतारा। 

रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में प्रवीण कुमार सिंह को, कांग्रेस ने सुशील चौधरी को और आसपा ने हाजी यामीन को टिकट दिया। कुल 18 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और कुल 3 लाख 88 हजार 508 मतदाताओं में से 2 लाख 2 हजार 641 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 289 मतों को रिजेक्ट हो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई।  भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। उषा सिरोही को कुल 88,645 मत हासिल हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी यूनुस को 21,702 हजार मतों से मात दी । हाजी यूनुस को कुल 66,943 मत हासिल हुए हैं। तीसरे स्थान पर रहे आसपा प्रत्याशी हाजी यामीन को 13,530 मत मिले। कांग्रेस के सुशील चौधरी 10,319 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह 7286 मत हासिल कर पांचवें स्थान पर रहे। 

प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या

प्रत्याशी         पार्टी             मतों की संख्या
उषा सिरोही        भाजपा            88645
मोहम्मद यूनुस        बसपा            66943
मोहम्मद यामीन    आसपा            13530
सुशील चौधरी        कांग्रेस            10319
प्रवीण कुमार सिंह    सपा-रालोद            7286
दिलशाद अहमद    एआईएमआईएम        4757
पृथ्वीराज सिंह     राष्ट्रीय जनलोक पार्टी      2944
उर्मिला राजपूत                      राष्ट्रीय क्रांति पार्टी        1898
गीता रानी शर्मा                       निर्दलीय            803
राहुल कुमार        निर्दलीय            776
सुमन लोधी        निर्दलीय            730
योगेंद्र शंकर शर्मा    एनसीपी            730
धर्मेंद्र कुमार        पीपीआईडी            536
आशीष कुमार        राष्ट्रीय जन नायक पार्टी                     395
विज्ञापन

राहुल भाटी        राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी        319
मोहम्मद युनुस        निर्दलीय            283
महमूद हसन        लोकदल            279
संजीव कुमार        निर्दलीय            199
नोटा                    980

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें