फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर के साथ अश्लील हरकत कर महिलाएं नकदी लेकर हुईं फरार

Tue, 10 Nov 2020 08:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना इलाके में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं ने एक ड्राइवर से अश्लील हरकत कर उसे फंसाया और फिर उसकी गाड़ी से रखे हजारों रुपए लेकर फरार हो गई। ड्राइवर गोदाम में सामान पहुंचाने के बाद मालिक के पास जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मूलत: बहराइच यूपी का रहने वाला शिव नारायण(27) नरेला में रहता है और सामान ढोने वाला टेम्पो चलाता है। रविवार शाम वह सामान लेकर कराला के एक गोदाम में गया था। जहां सामान उतारने के बाद गोदाम मालिक से सतर हजार रूपए लेकर वह वापस आ रहा था।

बवाना टी प्वाइंट के पास सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने उसे रोका। शिव नारायण टेम्पो रोक कर उनके पास गया। एक महिला उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। महिला टेम्पो की चाबी निकलकर दूसरी महिला को दे दी। कुछ देर बाद महिलाएं चली गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने जब गाड़ी का डैशबोर्ड को चेक किया तो सारे पैसे गायब थे। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें