फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर प्रोजेक्ट मैनेजर को लूटा

Sun, 01 Oct 2017 09:09 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हरियाणा के इफ्को चौक से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक लिफ्ट देने के बहाने हथियारों के बल पर प्रोजेक्ट मैनेजर को लूटने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत डीएलएफ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी नितिन त्यागी अशोक विहार फेस-2 में रहते हैं और एनवाईजी एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे वह रेलवे स्टेशन आने के लिए इफ्को चौक पर खड़े थे।   इस दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर आई, जिसने उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात कही। इसके चलते वह उस गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूर जाने पर गाड़ी में दो अन्य लोग भी बैठ गए।
विज्ञापन
  जब गाड़ी साउथ सिटी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो गाड़ी में पिछले तरफ बैठे व्यक्ति ने उन पर हथियार तान दिया और उनसे लूटपाट कर वहीं उतार दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। डीएलएफ थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें