बी-1 एसी कोच में सफर कर रही हिमाचल निवासी राकेश कुमारी की गर्दन पर जब एक लुटेरे ने चाकू रखा तो उन्होंने शोर मचाया। हड़बड़ी में उठे उनके पति रमेश कुमार ने कोच की लाइट जला दी। इसके बाद दंपती ने शोर मचाया। हाथापाई के दौरान राकेश कुमारी की ठोड़ी पर चाकू से कट लग गया।
इस दौरान लुटेरे 20-25 यात्रियों को अपना निशाना बना चुके थे। जब तक ट्रेन के अन्य कोच के यात्री इकट्ठे होते, लुटेरा गिरोह के सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर सामान लेकर भाग गए। यात्रियों के अनुसार लुटेरे आपस में यूपी लहजे में बात कर रहे थे।
इंस्पेक्टर विमल ने बताया कि मामले की जीरो एफआईआर काटकर एसएचओ सब्जीमंडी को भिजवा दी है, अगली कार्रवाई उन्हीं के द्वारा की जानी है।