फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हैवानियत: लूटपाट के बाद 4 महिलाओं से गैंगरेप, विरोध करने पर एक शख्स की हत्या

Fri, 26 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
highway gangrape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी दूर राजमार्ग पर जेवर से बुलंदशहर जा रहे परिवार के साथ बदमाशों ने जमकर लूटपाट और गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे स्क्रैप कारोबारी के परिवार की कार रोककर छह बदमाशों ने चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। नौ लोगों के इस परिवार के नकदी व जेवरात भी लूट लिए गए। 

बदमाशों ने जुलाई 2016 में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की तरह ही इस परिवार की मारुति ईको को भी लोहे की चीज फेंककर रोका और फिर चार महिलाओं के सड़क से 400 मीटर दूर खेतों में ले गए। 
विज्ञापन


विरोध करने वाले जेवर निवासी स्क्रैप कारोबारी को वहीं गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कारोबारी को बहन के बीमार होने और उन्हें खुर्जा से बुलंदशहर रेफर किए जाने की खबर देर रात को मिली। 

बदमाशों ने लोहे की चीज से कार के टायर किए पंक्चर

Jewar gangrape
इलाज के लिए पैसों का बंदोबस्त कर कारोबारी अपने दो सालों, दो सलहजों, अपनी व ड्राइवर की पत्नी तथा एक बच्चे के साथ रात करीब 1.30 बजे बुलंदशहर के लिए निकल पड़े। यमुना एक्सप्रेस से लगभग ढाई किमी दूर बुलंदशहर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि गाड़ी के टायर से कुछ टकराने की आवाज आई। ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर देखा तो गाड़ी का एक टायर पंचर पाया। टायर बदलने के दौरान ही उसे पिछला टायर भी पंचर होने का पता चला। 

ड्राइवर ने टायर मंगाने के लिए रात 1.37 बजे परिवार के मुखिया से गाड़ी मालिक को फोन करवाया। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियारों के दम पर सभी को बंधक बना लिया। इस बीच फोन चालू था और गाड़ी मालिक ने उनकी बातें सुनकर 100 नंबर कॉल कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद वह अन्य लोगों के साथ परिवार को ढूंढने निकल पड़ा। 

बदमाशों ने ऐसे की दरिंदगी

yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
इधर, बदमाश परिवार को जबरन खेतों में ले जाने लगे। सड़क किनारे झोपड़ी के बाहर सो रहे बुजुर्ग ने बदमाशों की आवाज सुनी तो वे विरोध करने लगे।  बदमाश बुजुर्ग को भी जबरन अपने साथ ले गए। बदमाशों ने तड़के तीन बजे तक पीड़ित परिवार को बंधक बनाए रखा और दरिंदगी की। उनके 47 हजार रुपये और आभूषण लूट लिए। बदमाश एक-एक कर महिलाओं को कुछ दूरी पर ले जाकर उनसे रेप करने लगे। पीड़ितों और परिवार को तलाशते हुए पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश भाग चुके थे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया गया। 

सनसनीखेज वारदात के बाद जिले भर की पुलिस टीमों के साथ मेरठ मंडल के आलाधिकारी व विभिन्न पार्टियों के नेता भी जेवर कोतवाली पहुंच गए।    
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने लिए थे पड़ोसियों के नाम    

yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं ने वारदात में पड़ोसियों के शामिल होने की जानकारी दी थी। महिलाओं ने पड़ोस में रहने वाले कदीर, उसके बेटे मुन्ना व एक अन्य नसीर का नाम लिया था, लेकिन पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात बदमाशों पर आरोप लगाया गया है। परिजनों ने भी बाद में आरोपियों के पहचान वाले होने से इनकार किया। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर ही रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू की है।     

लव कुमार, एसएसपी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम लगी हुईं है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।     

रामकुमार, आईजी मेरठ जोन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों के गिरोह का पता लगाने के लिए कुल सात टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें