फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छह लोगों से की लूटपाट

Fri, 14 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दो दिन में लूट की छह वारदात को अंजाम दिया। सभी वारदात में लोगों का सामान छीनकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। इनमें तीन वारदात थाना सेक्टर-20 में, दो वारदात थाना सेक्टर-24 और एक वारदात थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


पहली वारदात मयूर विहार दिल्ली निवासी दिव्या मेहता के साथ हुई। वह सेक्टर-18 में कोचिंग करती हैं। बुधवार शाम वह ऑटो से सेक्टर-तीन गई थीं। सेक्टर-तीन में ऑटो से उतरकर किराया देते समय बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स झपटकर भाग गए। पर्स में 2400 रुपये थे। 

दूसरी वारदात अशोक नगर दिल्ली निवासी सुुषमा वर्मा के साथ हुई। वह सेक्टर-27 मार्केट में बुधवार शाम सात बजे खरीदारी के लिए आई थीं। वापस लौटते समय सेक्टर-18 में बाइकर्स ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। तीसरी वारदात सेक्टर-12 निवासी मयंक कुमार के साथ हुई। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले मयंक बृहस्पतिवार शाम ऑफिस से घर जा रहे थे। सेक्टर-दो में बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इन तीनों पीड़ितों ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है।
विज्ञापन


चौथी वारदात मूलरूप से गुजरात निवासी योगिता के साथ हुई, जो नोएडा सेक्टर-20 में रह रही हैं। वह सेक्टर-62 के एक संस्थान से बीबीए कर रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे वह ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। सेक्टर-24 मे बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। 

पांचवीं वारदात सेक्टर-11 निवासी पूजा के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास ही उनका मोबाइल छीन लिया। दोनों पीड़ितों ने थाना सेक्टर-24 में शिकायत दी है। छठी वारदात बिशनपुरा निवासी अजय गुप्ता के साथ हुई। वह बुधवार रात नौ बजे सेक्टर-57 में अपने भाई आशीष गुप्ता का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें