फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Kataria: बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, स्पाइसजेट विमान में सिगरेट पीने के मामले में है फरार

Fri, 02 Sep 2022 05:55 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

अगस्त में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उड़ान के दौरान कटारिया सिगरेट पीता हुआ दिख रहा था। कहा जा रहा था कि वायरल वीडियो जनवरी में शूट किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बॉबी पर जनवरी में स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट पीने का आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन


अगस्त में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उड़ान के दौरान कटारिया सिगरेट पीता हुआ दिख रहा था। कहा जा रहा था कि वायरल वीडियो जनवरी में शूट किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमारी टीम ने हाल ही में उसके एक ठिकाने पर छापा मारा था लेकिन वह नहीं मिला। अब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।''

वीडियो वायरल होने के बाद स्पाइसजेट के मैनेजर जसबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारिया के खिलाफ एक अन्य मुकदमा देहरादून कैंट स्टेशन थाने में दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसने सड़क के बीच मेज रखकर शराब पी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें