फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद टू लोनी, भरिए फर्राटा

Tue, 23 Jun 2015 11:22 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद से लोनी जाने वालों को भोपुरा के ऊबड़-खाबड़ रास्ते और जाम से जल्द ही निजात मिलने वाली है। आवास विकास ने अजंतापुरम योजना की 80 फीट इंटरनल रोड का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों का लोनी तक का सफर बेहद स्मूद होने वाला है। मोहननगर वाया भोपुरा से टीला मोड़ की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। सबसे बड़ी समस्या भौपुरा के जाम की है।

साथ ही लोनी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे सफर को और परेशानी भरा बना देते हैं। आवास विकास परिषद की यह रोड बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब नौ किलोमीटर ही रह जाएगी।
विज्ञापन


पसौंडा और सिकंदरपुर गांव के बीच से यह रोड अजंतापुरम योजना में एंटर करेगी। चंद्र विहार सोसायटी और जन विहार सोसायटी से होकर टीला मोड़ के जुड़ेगी।

10 हजार वाहनों का आसान सफर
आवास विकास के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि इंटरनल रोड लोनी जाने के लिए विकल्प के साथ यहां रहने वाले लोगों को भी लोनी और साहिबाबाद जाने में आसानी रहेगी। सड़क का काम शुरू हो चुका है। अगले तीन-चार माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

5 हजार परिवारों को होगा लाभ
यह रोड योजना की चंद्र विहार, मेडिकल एंक्लेव, प्रियंका विहार, लक्ष्मीपुरम, जन विहार और लोक विहार आदि सोसायटीज के बीच से होकर गुजरेगी।

यहां रहने वाले करीब 5 हजार परिवारों को साहिबाबाद और लोनी से जोड़ा जा सकेगा। कनेक्टिंग रोड्स को हाईटेक सिग्रल सिस्टम से भी जोड़ने का प्लान आवास विकास परिषद ने बनाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें