फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loni : कैंची से गोदकर मानसिक बीमार बहन की हत्या, 27 साल बाद जेल से छूटकर आया था आरोपी भाई

Thu, 17 Apr 2025 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

आरोपी भाई हत्या के मामले में 27 साल बाद जेल से छूटकर आया था। आरोप है कि वह अपनी बहन से शराब के पैसे मांग रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगे भाई ने मानसिक बीमार बहन की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी भाई हत्या के मामले में 27 साल बाद जेल से छूटकर आया था। आरोप है कि वह अपनी बहन से शराब के पैसे मांग रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोरी पट्टी मोहल्ले में इरशादी परिवार के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पांच बेटियां हैं और दो बेटे हैं। उनकी एक बेटी अफसार (26) मानसिक रूप से बीमार है। बुधवार रात वह अपनी बेटी अफसार को लेकर लोनी मेन बाजार में दवा लेने गई थीं। तभी घर की तरफ से उनका बेटा इलियास उर्फ कालू सामने से आया। वह अपनी बहन से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। 

बहन ने पैसे देने से मना कर    दिया। इस दौरान इलियास ने कैंची निकाली और अपनी बहन पर हमला कर दिया। इलियास ने अफसार के पेट और पैर में कैंची से कई बार कर दिए। 
विज्ञापन

खून में लथपथ होने के बाद अफसार गिर गई। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद अफसार की मौत हो गई।

कैंची से हमला करने के बाद आरोपी भाग गया था। घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना से कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें