फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम: दूसरे दिन भी हर तरफ लगा रहा लंबा जाम, डायवर्जन से परेशानी

Wed, 06 Nov 2019 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम विषम के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सम-विषम योजना से बेफिक्र 21 वर्षीय युवक नितिन बाइक से दफ्तर के लिए मंगलवार सुबह 10.10 पर घर से निकला। खजूरी चौक से केंद्रीय टर्मिनल तक 18 किलोमीटर की दूरी तय करने में उसे 4.30 घंटे का वक्त लगा। 

विज्ञापन


नितिन की तरह ही हजारों वाहन चालकों को सिग्नेचर ब्रिज बंद होने, दिल्ली गेट से डायवर्जन का खामियाजा भुगतना पड़ा। पूरे दिन वाहनों में अपने गंतव्य तक जाने वालों को जाम से जूझना पड़ा। कई इलाकों में काफी लंबा जाम होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

सम- विषम योजना के दूसरे दिन सिग्नेचर ब्रिज बंद होने की वजह से यमुना पार के इलाकों से नई दिल्ली के अलग- अलग इलाकों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


घंटों जाम रहने की वजह से कॉलेज-दफ्तर जाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को विषम नंबर की बारी थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सुबह से ही विषम नंबर के अधिकतर वाहन ही सड़कों पर उतरे। लेकिन सिग्नेचर ब्रिज बंद होने और पुलिस मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के कारण हर तरह ट्रैफिक की बदहाली नजर आई।

सिविक सेंटर से दिल्ली गेट पहुंचने में बसों को भी आधे घंटे से अधिक वक्त वक्त लग रहा था। जिन्हें जल्दी थी उन्होंने मेट्रो से सफर किया। 

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर करना पड़ा लंबा इंतजार 

नितिन ने बताया कि खजूरी चौक से निकलकर आगे बढ़ने पर ता चला कि सिग्नेचर ब्रिज बंद होने की वजह से ट्रैफिक की समस्या पैदा हुई है। इसके बाद खजूरी चौक से रास्ता बदलते हुए वजीराबाद के लिए निकला। इसके आगे बढ़ने का रास्ता न मिलने पर फिर खजूरी चौक पहुंचे, लेकिन वक्त 11.20 होने की वजह से दफ्तर जल्दी पहुंचने के लिए यमुना विहार से होकर लोनी गोल चक्कर पहुंचे।

वहां भी जाम से परेशान होकर खजूरी फ्लाईओवर पर जा रुके, उस वक्त तक 12 बज चुके थे। 12.45 तक इंतजार के बाद पुल से रवाना होकर शास्त्री पार्क की तरफ पहुंचने के बाद उसी रास्ते पर चलते हुए अपने दफ्तर करीब 2.30 बजे पहुंचे। सिग्नेचर ब्रिज के बंद किए जाने की वजह से सुबह से ही हजारों वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। 

डायवर्जन ने बढ़ाईं और मुश्किलें 
राजघाट से दिल्ली गेट के रास्ते आईटीओ जाने का रास्ता पुलिस ने बैरिकेड से बंद कर दिया था जबकि दरियागंज से आईटीओ की तरफ आने वाली तमाम बसों को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। आईटीओ के बजाय बस, स्कूटर, ऑटो, बाइक सहित हजारों वाहनों को डायवर्ट किए जाने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

इस वजह से सिविक सेंटर से दिल्ली गेट के बीच की दूरी तय करने में 45 मिनट से एक घंटे तक वक्त लगा। बसों में इंतजार कर रहे कई यात्री जाम से बचने के लिए पैदल उतरकर ही आगे चल पड़े। आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस, मुख्यालय, सिग्नेचर टावर और दिल्ली गेट पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। 

वहीं किराये की अधिकतर बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। कुछ रूट ऐसे थे, जिनपर किराये की कई बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन इसे निजी मानते हुए दूसरे दिन भी यात्रियों ने इन वाहनों पर सफर नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें