फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चांदनी चौक के मतदाता बोले- शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते PM मोदी

Wed, 15 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। अमर उजाला ने यहां लोगों के साथ चर्चा की और चुनावी मुद्दे जाने। 
 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ देश की राजधानी दिल्ली में है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को हमारी टीम दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने। 2019 में चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्द्धन ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जेपी अग्रवाल मैदान में हैं।

विज्ञापन




सारिका श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा का कोई प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में इसलिए नहीं खड़ा होता कि उसका कोई फायदा हो। डॉ. हर्षवर्धन एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने यहां कई काम किए। विकास को लेकर कहा कि केजरीवाल ने चांदनी चौक की जो हालत कर रखी है, वह पूरी दिल्ली जानती है। उन्होंने कहा कि जेपी अग्रवाल नामांकन करने गए तो वहां पर उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी नहीं मौजूद थे। इससे ये पता चलता है कि जनता के बीच आप कितने प्रिय हैं। आज प्रदीप खंडेलवाल को देखेंगे तो लगेगा नहीं की वो कोई नए कैंडिडेट हैं।

दिल्ली के रहने वाले बीबी शर्मा ने कहा कि जेपी अग्रवाल को यहां घर-घर में लोग जानते हैं। कहीं न कहीं हर गली-कूचे में उनके परिचित निकल आएंगे। हर्षवर्धन के टिकट कटने को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना के समय हमारा पूरा देश समस्या से जूझ रहा था और डॉ. होने के बावजूद भी डॉ. हर्षवर्धन घर में बैठकर मटर छील रहे थे। वे पहले दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी थे, फिर भी कोरोना के समय किसी की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में विकास हो रहा है। आम आदमी पार्टी सुशासन और विकास के दम पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


वहां मौजूद एक अन्य शख्स ने कहा, 'पीएम मोदी ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ गुजरात में काम किया है। गुजरात में उद्योगपतियों का कर्जा माफ हुआ, बुलेट ट्रेन का काम, वैज्ञानिकों की बैठक सब गुजरात में ही हुआ। शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई में पीएम मोदी एक भी शब्द नहीं बोलते हैं और जब विपक्ष डिबेट की बात करता है तो वह विदेश भाग जाते हैं। पीएम मोदी सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं हैं। पीएम मोदी ने दस साल में सिर्फ देश को बेचा है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें