फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दिन डीएससी रोड पर रहेगा डायवर्जन, देखकर ही निकलें

Wed, 22 May 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मतगणना के लिए यातायात विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। सुबह चार बजे फूलमंडी परिसर की बाउंड्री से लगी चारो ओर की सड़कों पर यातायात पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा सूरजपुर की ओर से कुलेसरा होकर फेज-2 नोएडा की ओर डीएससी रोड पर आने वाले भारी वाहन कच्ची सड़क तिराहे से दाहिने मुड़कर इंडस्ट्रियल एरिया मार्ग से होकर गंतव्य को जा सकेंगे। भंगेल की ओर से गेझा तिराहे से सूरजपुर की ओर डीएससी मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन गेझा तिराहा से दाहिने मुड़कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

इसके अलावा फूलमंडी तिराहा से सेक्टर-88 चौक तक मार्ग पूर्णता बंद रहेगा। इस मार्ग से जाने वाला यातायात थाना फेज-2 तिराहा से लावा कंपनी तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें