पदचिन्हों के रंग के जरिये ईवीएम और कंट्रोल यूनिट को संबंधित मतगणना केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर मतगणना प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कर्मियों की पहचान के लिए अलग अलग टी शर्ट का प्रावधान किया गया है। मतगणना केंद्रों तक पहुंचने के लिए अलग अलग रंग के पदचिन्हों का इस्तेमाल किया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्र तक ईवीएम कंट्रोल यूनिट पहुंचाने के लिए रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रों तक पहुंचने के लिए किसी कर्मी या अधिकारी को पूछने की बजाय पदचिन्हों की मदद से वहां तक पहुंचना संभव होगा। इससे मतगणना प्रक्रिया के दौरान समय की भी काफी बचत होगी।