फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा के कार्यकाल में नहीं आती थी बिजली, क्योंकि अंधेरे में करते थे लूटः योगी आदित्यनाथ

Tue, 09 Apr 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मंगलवार (9 अप्रैल) शाम 5 बजे से पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान थम गया है। आज उन सभी क्षेत्रों में पार्टियों ने जोर-शोर से प्रचार किया जहां पहले चरण के मतदान हैं। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पिलखुवा में रैली की और यहां उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में लोगों को संबोधित किया। यहां से उन्होंने जमकर राहुल गांधी और मुस्लिम लीग पर निशाना साधा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा वाले गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने पहले लोगों से पूछा कि क्या सपा-बसपा के राज में बिजली आती थी। फिर उन्होंने कहा कि इसलिए नहीं आती थी क्योंकि वह अंधेरे में लूटपाट करते थे।

इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा पर भी सवाल किया कि जब वह सत्ता में आए तो उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर यहां कांवड़ यात्रा क्यों नहीं निकलती। इसपर अधिकारियों ने जवाब दिया कि घंटे-घड़ियाल पर रोक लगी है। तब योगी ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा है कोई शव यात्रा नहीं जो इसे निकालने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें