फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः योगी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- अमेठी के बच्चों को नहीं इटली में सिखाओ गाली

Tue, 07 May 2019 07:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में 12 मई को चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में झोंक दिया। इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी की तरफ से अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दिल्ली की गलियों में प्रचार किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली के मंडावली में रैली की।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रिंयका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पहले शहजादे को उतारा, जब वह फेल हो गया तो शहजादी को उतारा लेकिन अमेठी में अपनी हार को देखते ही शहजादी ने भारतीय महिला की गरिमा का पालन तक नहीं किया। वे बच्चों को गालियां देना सिखा रही थीं। योगी ने कहा कि गालियां भारतीय बच्चों को नहीं, इटली में जाकर सिखाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कांग्रेस पूरे देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। वह अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें