फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने के डर से छात्रा ने फांसी लगाई, रिजल्ट में आए 70 फीसदी नंबर

Tue, 07 May 2019 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फेल हो जाने के डर से दो दिन पहले फांसी लगा चुकी दसवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा में 70 फीसदी अंक मिले हैं। अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि उसे इस विषय में अनुत्तीर्ण होने की आशंका थी। 

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और घर की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी।

शर्मिष्ठा राउत नामक यह छात्रा पेंटिंग बनाती थी और उसने कई अवार्ड भी जीते थे। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली, 10 वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने 3 दिन पूर्व परीक्षा में कम नंबर आने के भय से, घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें