फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का हमला, बोले- 'अमेठी में हार के डर से वायनाड भागे राहुल गांधी'

Fri, 05 Apr 2019 06:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी में हार के डर से वायनाड भाग गए। बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग से हाथ मिलाने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही मुस्लिम लीग है, जो भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। उधर, उत्तराखंड के रामनगर रोड पर एक जनसभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस सेना के पराक्रम पर संदेह कर उसका मनोबल गिराने का प्रयास कर रही है। 

उसकी नीतियां आतंकवाद का पोषण करने वाली हैं। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोही ताकतों के बीच लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में उत्तराखंड के जवानों ने बलिदान दिया है। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह की धारा को खत्म करने का वादा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांग्रेस के लचर नेतृत्व के कारण ही देश में आतंकवाद पनपा है, लेकिन मोदी ने दुनिया को बता दिया कि अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। तुष्टीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए योगी ने कहा कि यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन ने इसी एजेंडे के तहत कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें