फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019ः औलीना में महिला को वोट डालने से रोका, लखनऊ तक गूंज

Fri, 19 Apr 2019 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
मतदान की लाइन में खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव औलीना में प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या-74 पर एआरओ द्वारा एक महिला को वोट नहीं डालने देने का मामला सामने आया। लखनऊ तक हुई शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव दौड़ पड़े। अधिकारियों की मौजूदगी में महिला को वोट डलवाया गया।

विज्ञापन


औलीना गांव में बाला देवी पत्नी नर सिंह पाल गुरुवार दोपहर दो बजे वोट डालने के लिए बूथ नंबर 74 पर पहुंची। बाला देवी का कहना है कि वहां मौजूद एआरओ तेजवीर सिंह यादव ने यह कहकर वोट डलवाने से मना कर दिया कि पहले मतदाता पर्ची की जांच होगी। 10 मिनट बाद बूथ पर आने के लिए कहा गया। महिला दोबारा से पहुंची तो उसे एक घंटे बाद आने को बोला गया। महिला के ससुर कालीचरण ने इसकी शिकायत बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही से फोन पर की। 

विधायक ने चुनाव पर्यवेक्षक को पूरे मामले से अवगत कराया। उसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी औलीना गांव में उक्त बूथ पर पहुंचे। उन्होंने फोन करके महिला को बूथ पर बुलवाया। जांच की तो मतदाता पर्ची और अन्य कागजात सही पाए गए। उसके बाद अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में इस महिला का मतदान कराया। पूरे मामले में एआरओ के विरुद्ध रिपोर्ट बनाकर पर्यवेक्षक को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें