भाजपा मुख्यालय में सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने वाले शख्स शक्ति भार्गव को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस मामले में पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के बाद से ही उसके खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं मिली है। उसने ऐसा मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए किया।