फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस ने जारी किए आपत्तिजनक वीडियो: विजेन्द्र गुप्ता

Tue, 26 Mar 2019 10:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मतदान केंद्र (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए निरंतर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हाल ही में वोटरों को गुमराह करने के लिए झूठे, आपत्तिजनक और अभद्र भाषा वाले वीडियो जारी किए हैं। वहीं उनकी शिकायत पर दिल्ली जल बोर्ड के नरेला स्थित कार्यालय से बिल बरामद किए हैं, जिन पर केजरीवाल के संदेश हैं। 

विज्ञापन


गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग है कि वे इन उल्लंघनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राजनैतिक पार्टियों के लिए जारी दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 

कांग्रेस ने हाल ही में वोटरों को गुमराह करने के लिए झूठे, आपत्तिजनक और अभद्र भाषा वाले वीडियो जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि हताशावश कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपा खो चुकी हैं। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड उपभोक्ताओं को बिलों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जो पत्र भेज रहा है उस पर बहुत चालाकी के साथ कोई भी तारीख अथवा डिस्पेच नंबर अंकित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी नियमों के अनुसार सरकार का काई भी पत्र बिना तारीख तथा डिस्पेच नंबर के प्रेषित नहीं किया जा सकता। ऐसे  प्रचार पत्र की 26 लाख से भी अधिक प्रतियां प्रकाशित करवाई गई हैं। इन्हें 150 सहायक अभियंताओं के पास पहुंचा दिया है ताकि वे बिलों के साथ इनका वितरण करवाएं। इनके लिए बहुत मंहगे तीन रंग वाले सफेद लिफाफे छपाए गए हैं। नेता विपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किेजा रहे प्रचार पत्रों को अविलंब रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें