फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के लिए सड़कों पर उतरे सितारे, दक्षिणी दिल्ली में गुल पनाग ने निकाली बाइक रैली

Tue, 07 May 2019 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप प्रत्याशी राघव चड्ढा और गुल पनाग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने फिल्मी सितारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करने वाली फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर व गुल पनाग के साथ अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार को आप प्रत्याशियों के साथ दिल्ली की सड़कों पर घूमे। वहीं, भाजपा विरोधी गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी भी प्रचार करते नजर आए।

विज्ञापन


स्वरा भास्कर ने पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रचार किया। उनके साथ आप प्रत्याशी आतिशी व जिग्नेश मेवाणी भी थे। तीनों ने गांधी नगर के बुलंद मस्जिद इलाके से रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के लिए आतिशी की तारीफ की। साथ ही लोगों से आप को वोट करने की अपील की।

दूसरी तरफ चांदनी चौक में अभिनेता प्रकाश राज ने आप उम्मीदवार पंकज गुप्ता के लिए वोट मांगे। इस मौके पर मौजूद कई युवाओं ने प्रकाश राज को उनके फिल्मी चरित्र गनी भाई, गनी भाई का नारा लगाया। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली में गुल पनाग ने राघव चड्ढा के समर्थन में प्रचार किया। चुनावी सभा करने के साथ कालका जी में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


नाना की कहानियों से ऊर्जा ले रहे आप उम्मीदवार
चुनावी आपाधापी के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार दिलीप पांडेय अपने नाना से रोजाना मुलाकात करना नहीं भूलते। देर रात करीब दस मिनट की मुलाकात में वह अपने नाना से वीरता की कहानियां सुनते हैं। इसके बाद ही उनकी दैनिक दिनचर्या खत्म होती है। सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल रहे दिलीप पांडेय का मानना है कि चुनावी युद्ध के मैदान से जब घर पहुंचते हैं तो खुद के अगले दिन की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नई ऊर्जा और विश्वास से लबरेज होने की जरूरत होती है। ऐसे में मैं अपने नाना जी से वीरता वाली कहानियां सुनता हूं। 
 

विज्ञापन

मनोज तिवारी के लिए चुनावी मैदान में कई सिने स्टॉर

खेसारी यादव और मनोज तिवारी - फोटो : Amar Ujala
चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही दिल्ली की सड़कों पर चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों में होड़ बढ़ती ही जा रही है। शायद इसीलिए भाजपा की ओर से दूसरे राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे मनोज तिवारी के समर्थन के लिए कई सिने स्टार चुनावी मैदान में उतार आए हैं। मंगलवार शाम बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, भोजपुरी अभिनेता खेसारी यादव और हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी ने जनसभाएं की। 

सुनील शेट्टी ने करावल नगर और बाबरपुर बस टर्मिनल पर सभाओं को संबोधित किया तो खेसारी यादव ने करावल नगर में रोड शो और मुखर्जी नगर में सभाओं को संबोधित कर समर्थन मांगा। सुनील शेट्टी ने मनोज तिवारी को एक अच्छा इंसान बताते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मजबूर नहीं मजबूत सरकार होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें