फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने गाजियाबाद से सुरेंद्र कुमार को दिया टिकट, चार अन्य उम्मीदवारों के भी नाम घोषित

Fri, 15 Mar 2019 05:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शुक्रवार को गाजियाबाद से सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले आज ही सपा ने चार अन्य प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा की है। 

विज्ञापन


जिसमें विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, राम सागर रावत को बाराबंकी, तबस्सुम हसन को कैराना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा शफीकुर रहमान बर्क को संभल लोकसभा चुनाव निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 


अपर्णा यादव का टिकट कटा
लोकसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने संभल की सीट पर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि इस सीट पर अपर्णा यादव को टिकट दिया जाएगा, लेकिन गुरुवार को पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने जिन चार प्रत्याशियों  के नामों की घोषणा की है, इसमें गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन व संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें अपर्णा यादव के संभल से लड़ने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार प्रत्याशियों के नाम, अपर्णा को झटका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें