फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित ने आप को बताया आकांक्षाएं पूरा करने वाली पार्टी, भाजपा पर भी बोला हमला

Sat, 04 May 2019 06:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा पर हमला बोला। शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में शासन कर रही आप और केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों की जिंदगी मुश्किलों में डाल रखी है। भाजपा सांसद और आप विधायक पिछले पांच साल से सिर्फ अपने निजी स्वार्थों को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली की जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


शीला दीक्षित शुक्रवार को घोंडा इलाके की एक चुनावी रैली में बोल रही थीं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के 15 साल के शासन को आज दिल्लीवासी याद कर रहे हैं। उस वक्त दिल्ली की पहचान एक मॉडल शहर के तौर पर थी। सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए एक-एक कर कई फ्लाईओवर बनवाए गए थे। दिल्ली में प्रदूषण नहीं था, हरियाली व स्वच्छता का कोई सानी नहीं था। दिल्ली में नौकरियां भी थी और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ रही थी।  दीक्षित ने कहा कि आप के झूठे वादों तथा खोखले नारों के प्रभाव में आकर दिल्लीवालों ने सरकार बदल दी। 

कांग्रेस के हटते ही दिल्ली और दिल्लीवासियों के दुर्दिन ही आ गए। आप तो अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में उलझी रही और भाजपा ने बीते पांच सालों में देश को बांटने की कोशिश की है। शीला दीक्षित ने वादा किया कि केंद्र व सात महीने बाद दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक बार फिर से विकास का पहिया पटरी पर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें