बता दें कि शनिवार देर शाम यह खबर मीडिया में चली थी कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी के साथ सपना की तस्वीर वायरल करते हुए दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के घर पर सपना को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
यह भी कहा गया कि सपना को कांग्रेस मथुरा से टिकट दे सकती है, लेकिन देर रात कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि अब सपना कहां से चुनाव लड़ेंगी।
सपना के बारे में रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा रहीं। पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने उसके बाद उनके इनकार पर तरह-तरह की टिप्पणियां की जाती रहीं।