फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने का पूरा सफर, पढ़ें- कब क्या हुआ

Sat, 23 Mar 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आइए जानते हैं सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया में कब-कब क्या हुआ...

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थीं। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें मथुरा से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर सपना चौधरी को टिकट मिलता है तो मथुरा सीट पर मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हो जाएगा। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका नृत्य काफी सराहा जाता है। उनको लेकर युवाओं का जो दीवानापन है, वो वोट में तब्दील हो पाएगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। 
विज्ञापन

पहले से लगाए जा रहे थे सपना चौधरी के राजनीति में आने के कयास

sapna chaudhry
गौरतलब है कि पहले से ही कई मौकों पर ऐसे कयास लगाए जा चुके थे कि सपना चौधरी राजनीति के मैदान में उतरने वाली हैं, लेकिन जब-जब सपना से इस बारे में पूछा जाता तो वह हर बार इससे इंकार करती दिखाई देती थीं और अब जबकि सपना ने कांग्रेस का दामन थाम ही लिया है तो अब उन्हें मथुरा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने का एलान महज औपचारिकता ही रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें