फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी और मनोज तिवारी की मुलाकात पर फिर चर्चाएं, भाजपा के लिए कर सकती हैं प्रचार

Tue, 02 Apr 2019 07:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की फिर से हुई मुलाकात को लेकर चर्चाएं गरम हो गई हैं। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी स्टार प्रचारक हो सकती हैं,
विज्ञापन


जबकि कुछ का कहना है कि सपना चौधरी भाजपा की ओर से लोस प्रत्याशी भी हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस से पहले जुड़ना और फिर बाद में इंकार करने के बाद अब सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ लगातार दूसरी मुलाकात पर चर्चाएं गरम हैं, लेकिन अब तक स्पष्ट फैसला सामने नहीं आया है। 

एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा करेंगे प्रचार
जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह से भाजपा दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज करने जा रही है। पार्टी की ओर से एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा तैयार किए गए हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर ये रिक्शे संकरी गलियों में भी पहुंचकर केंद्र सरकार के कार्यों का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही मोदी सरकार ने पांच साल में जिन योजनाओं को शुरू किया है, उनकी जमीनी स्तर पर उपलब्धियों का भी प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन

चुनावी सभाएं करेंगे मनोज तिवारी

खबर मिली है कि प्रथम चरण में चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी संबंधित राज्यों में जाकर सभाएं करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 9 अप्रैल के बीच चुनावी सभाओं के लिए मनोज तिवारी जाएंगे। 11 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 90 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें