फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन को लेकर कांग्रेस में क्यासों का बाजार रहा गर्म

Sat, 30 Mar 2019 09:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शीला दिक्षित
विज्ञापन

कांग्रेस के आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर है। शनिवार को एक गुट ने यह हवा फैला दी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से इंकार कर दिया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित गुट में खुशी की लहर फैल गई तो प्रदेश प्रभारी पीसी चाको गुट में निराशा।

विज्ञापन


बताया जाता है कि निराश चाको ने राहुल गांधी को फोन कर पूछा कि क्या अब चुनाव समिति की बैठक बुला ली जाए ताकि चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाए, लेकिन राहुल ने इंतजार करने को कहा तो फिर गठबंधन के क्यास शुरू हो गए।

शनिवार को दिन भर कांग्रेस में गठबंधन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। एक गुट में शगूफआ छोड़ दिया कि अब गठबंधन नहीं होगा राहुल गांधी ने इंकार कर दिया है। इसके बाद शीला गुट सक्रिय हो गया और खुशी में नेता बधाईयां देने में जुट गए। उधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन व प्रदेश प्रभारी पीसी चाको गुट में निराशा बन गई।
विज्ञापन


प्रदेश नेताओं के अनुसार इस निराशा से चाको ने राहुल गांधी को फोन कर चुनाव समिति की बैठक करने की इजाजत मांगी ताकि प्रत्याशियों के बारे में निर्णय लिया जा सके।

गठबंधन के किसी भी निर्णय से अंजान राहुल गांधी ने कारण पूछा तो स्थिति स्पष्ट हुई और चाको को इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद चाको गुट के नेताओं के चेहरे पर रोनक आ गई और अब निराश होने की बारी शीला गुट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें