फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र पर्चा विवादः गंभीर से बोले सिसोदिया- बदनामी भी हमारी और मानहानि भी हम पर ही

Fri, 10 May 2019 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर पर आरोप लगाया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने अखबारों के जरिए एक पर्चा बंटवाया है, जिसमें उनके चरित्र पर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं। अपनी बात रखते हुए आतिशी मीडिया के सामने ही रो पड़ीं।

विज्ञापन


आप के इसी आरोप पर जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी को चैलेंज किया था कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप सही साबित हुए तो वह चुनाव से अपना नाम वापस ले लेंगे। इसके साथ ही गंभीर ने आप पर मानहानि मामला दायर करने की बात भी कही थी। मानहानि की बात को लेकर ही अब आप का पक्ष सामने आ रहा है।

             
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि, 'एक तो हमें बदनाम किया जा रहा है और वो(भाजपा के लोग) कह रहे हैं कि वो हम पर ही मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे? हम आज ही उन्हें मानहानि का एक नोटिस भेजने वाले हैं।'


आतिशी के आरोपों पर संज्ञान लेते दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस देते हुए इसकी जांच कर 11 मई तक जवाब देने को कहा है।  उधर, भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने आतिशी के आरोपों को निराधार बताते हुए चुनौती दी है कि इसके साबित होने पर वह अपनी उम्मीदवारी से हट जाएंगे और आरोप मिथ्या पाए गए तो आतिशी को उम्मीदवारी से हट जाना चाहिए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि जब गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने आए थे, तो उन्होंने उनका स्वागत किया था, लेकिन आज गंभीर और उनकी पार्टी ने दिखा दिया कि चुनाव में कितना नीचे तक गिर सकते हैं।

पूर्वी दिल्ली में भाजपा के लोगों ने अखबार के जरिए पर्चा बंटवाया है। अपनी बात मीडिया के सामने रखते हुए आतिशी रो पड़ंी। रूंधे गले से उन्होंने आरोप लगाया कि पर्चे में भाजपा ने उनके चरित्र पर गंदे आरोप हैं। उनके परिवार, पिता, माता और पति को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

इससे सवाल उठता है कि जब एक महिला राजनीति में आती है, तो उसके खिलाफ कैसे-कैसे षड्यंत्र रचे जाते हैं। आतिशी ने सवाल किया कि गौतम गंभीर चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव जीतने के लिए इस तरह के घटिया पर्चे बंटवा सकते हैं, तो चुनाव जीतने के बाद वह पूर्वी दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे?

भाजपा की घटिया सोच का जनता जवाब देगी: सिसोदिया
सिसोदिया ने कहा कि हम लोग भी विपक्षियों के सवालों का जवाब देते हैं, लेकिन इस तरह की घटिया राजनीति, वह भी एक महिला के खिलाफ, पूरे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि जब उनको लग रहा है कि वह हार रहे हैं तो एक महिला के खिलाफ इतनी घटिया स्तर की राजनीति करने लगे। गौतम गंभीर को शर्म आनी चाहिए कि इस तरह केपर्चे चुनाव जीतने के लिए बंटवा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की इस घटिया राजनीति का जवाब 12 मई को दिल्ली की जनता देगी। 

दिल्ली महिला आयोग से दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने सवाल किया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं। अगर नहीं हुई तो इसका कारण आयोग को बताया जाए। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की है या नहीं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने क्या कदम उठाएं हैं। इस पर रिपोर्ट 11 मई दोपहर 12 बजे तक देनी है। 
विज्ञापन

आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव : गंभीर

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने आरोप सिद्घ कर दिया तो वो चुनाव छोड़ देंगे।

अन्यथा आरोप साबित नहीं होने पर आतिशी को चुनाव छोड़ना पड़ेगा। गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह झूठे सीएम हैं और उनकी पार्टी की गंदी राजनीति दिल्ली वाले देख रहे हैं। पहले दो-दो वोटर कार्ड फिर नामांकन रद्द होने जैसे आरोप लगाकर भी आप को चैन नहीं मिला तो उन्होंने इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है।

गंभीर का कहना है कि उनके परिवार में भी पांच महिलाएं हैं। वे कभी भी इस तरह की हरकत करने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे साफ इच्छा शक्ति के साथ आए हैं। ऐसी ओछी राजनीति वे कभी नहीं कर सकते।

उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार वे मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बचकर जाने नहीं देंगे। वे केजरीवाल से अदालत में इसका जवाब मांगेंगे। गंभीर ने कहा कि उन पर पर्चे बंटवाने और आतिशी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने इसे गंदी राजनीति बताते हुए कहा कि ये खेल आप और उनके प्रत्याशियों के लिए ही आत्मघाती सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें