फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने पर रो पड़ीं आतिशी, कहा- गंभीर इतना नीचे गिरेंगे नहीं थी उम्मीद

Thu, 09 May 2019 06:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतिशी और मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर कई आरोप लगाए हैं। इस दौरान वह मीडिया के सामने रो पड़ीं।

विज्ञापन


आतिशी व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में गौतम गंभीर पर अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मेरा गंभीर जी से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।'



इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब वह देश के विरोधियों के खिलाफ चौके-छक्के लगाते थे तो हम उनके लिए तालियां बजाते थे। लेकिन हमने अपने सपने में भी नहीं सोचा था वह चुनाव जीतने के लिए इतने निचले स्तर पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बंटवाए हैं। इस पर्चे में गालियों वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है जिसे पढ़कर हर कोई शर्म महसूस करेगा।

पर्चे में क्या है?
'आप' की ओर से जो पर्चे बांटने का आरोप गौतम गंभीर पर लगाया जा रहा है, उसकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है।

पर्चे में गालियों और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पर्चे में आतिशी के बारे में अभद्र बातें कही गईं हैं। ये पर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

आतिशी के आरोप के बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर इन आरोपों से इंकार किया है। गंभीर ने लिखा, केजरीवाल जी मैं एक महिला की अस्मिता से खिलवाड़ करने की आपकी हरकत की निंदा करता हूं और वो भी अपनी ही कलीग के साथ। ये सब सिर्फ एक चुनाव जीतने के लिए? आप बहुत गंदे हैं मिस्टर सीएम और आपका झाड़ू लेकर आपके ही दिमाग की सफाई करने की जरूरत है।

गौतम गंभीर ने आतिशी के आरोपों पर कहा, "अगर वो सुबूत ले आते हैं तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। अगर वो 23 मई तक सुबूत ले आते हैं तो मैं उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल सुबूत नहीं ला पाते तो क्या वो ये चुनौती मानेंगे कि 23 मई को वो राजनीति छोड़ देंगे।"

विज्ञापन

गंभीर ने कहा- सच साबित हुआ आरोप तो अभी वापस ले लूंगा उम्मीदवारी

आतिशी और केजरीवाल को मेरा दूसरा चैलेंज है कि, अगर ये बात साबित हुई कि मैंने ऐसा किया है, तो मैं अपनी उम्मीदवारी अभी वापस ले लूंगा। अगर ये सही नहीं हुआ तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे? मुझे केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री के होने पर शर्मिंदगी है।



आम आदमी पार्टी के इस आरोप के बाद आप सरकार में पूर्व मंत्री और आप से निकाले गए कपिल मिश्रा ने आतिशी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसा लगता हैं केजरीवाल ने खुद आतिशी के बारे में गंदी भाषा का पर्चा लिखा है। ऐसी गंदी भाषा के पर्चे को बिना सबूत मीडिया में देना मतलब आप पूरी तरह हताश हैं आतिशी को मेरी सलाह है कि ये आंसू बचा कर रखें , हारने के बाद उन्हें पता चलेगा केजरीवाल ने पर्दे के पीछे क्या-क्या किया।'

कपिल ने आरोप लगाया कि, ऐसे गंदे हथकंडे केजरीवाल ने कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और मेरे खिलाफ भी किये थे पुराने खेल हैं लेकिन ये अब तक कि सबसे गिरी हुई हरकत हैं केजरीवाल की पर्चे अखबारों में आते तो दोपहर होते होते सोशल मीडिया में आ जाते , मीडिया को बुलाकर देने की जरूरत नहीं पड़ती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें