फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का आरोप- भाजपा कर रही हमारे 7 विधायक खरीदने की कोशिश, 10 करोड़ का दिया ऑफर

Wed, 01 May 2019 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने से हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके सात विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्हें दस दस करोड़ में खरीदने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्हें और लोभ भी दिए गए हैं। सिसोदिया का आरोप है कि भाजपा जब दिल्ली में हारती दिख रही है तो इस तरह से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसलिए हम भाजपा से कहना चाहते हैं कि वह इस तरह की कोशिश न करे।

सिसोदिया ने ये आरोप भी लगाया कि पहले भी भाजपा ने इस तरह की कोशिश की हैं। जनता उन्हें मुहतोड़ जवाब देगी। पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि उनके पास सुबूत हैं, समय आने पर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें