फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रूम बुक कर युवक ने लगाई फांसी, वजह थी मामूली

Wed, 01 May 2019 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
होटल में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद कोतवाली के बजरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक ने गृहक्लेश से तंग आकर फांसी लगा ली। युवक की पहचान बुलंदशहर के नगला गांव के नानक के रूप में हुई है।

नानक 29 अप्रैल को बजरिया स्थित उक्त होटल में एक कमरा बुक कर रह रहा था। आज उसके आत्महत्या की खबर मिलने से पूरे होटल में सनसनी फैल गई।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें