फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, पीएम के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के बाद जारी होगी सूची

Fri, 29 Mar 2019 07:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि पार्टी प्रधानमंत्री के ‘मैं भी चौकीदार अभियान’ की शुरुआत के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। 
विज्ञापन


पार्टी अभियान शुरू होने से पहले किसी नेता की नाराजगी लेने के मूड में नहीं है। बताया जा रहा है कि पार्टी कुछ प्रत्याशियों की सीटों में बदलाव भी कर सकती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 31 मार्च को तालकटोरा स्टेडियम से ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करेंगे। वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की वजीरपुर विधानसभा में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने अपने सभी सांसदों को उस दिन अपने-अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं जिससे अधिकतम लोगों तक अभियान पहुंचाया जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान से उतारने की पूरी तैयारी है। 

वहीं उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, लेकिन उनका क्षेत्र में विरोध भी है। इसी प्रकार चांदनी चौक से सांसद डा. हर्षवर्धन को इस बार उनको पूर्व दिल्ली से महेश गिरी की सीट से लड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन

चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पहले प्रदेश इकाई की ओर से हाईकमान को गोयल का नाम नहीं भेजा गया था लेकिन बाद में जिन 11 लोगों का नाम भेजे गए उनमें विजय गोयल का भी नाम शामिल था। 

वहीं राजधानी में एक मात्र सुरक्षित सीट से सांसद डॉ. उदित राज की दावेदारी पर ग्रहण लग सकता है। बताया जा रहा है कि पहले इस सीट पर पंजाबी गायक हंसराज हंस के नाम पर विचार चल रहा था लेकिन प्रदेश की और से उनका नाम हाईकमान को नहीं भेजा गया ऐसे में उनके नाम पर संशय बन गया है। अब सीट पर अनीता आर्य प्रबल दावेदार बन गई है। वे पहले भी सांसद रह चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें