केजरीवाल ने सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि देश में ऐसा माहौल मत बनाओ कि सारे व्यापारी और उद्योगपति चोर हैं और सब डरकर रहने लगें। बल्कि सिस्टम को ठीक करना पड़ेगा। वह बोले, हमने दिल्ली में सीलिंग रुकवाई, व्यापारियों से अपील है कि हमारे साथ आओ अंतिम सांस तक आपका साथ देंगे।
वह बोले कि कुछ व्यापारी अब भी भ्रम की स्थिति में हैं, वह कहते हैं कि मोदीजी ने हमारी रोटी छीनी, हमारा धंधा बंद कराया, रोजगार चौपट हुए पर हम उन्हें ही वोट देंगे। जब उन व्यापारियों से पूछा कि क्यों उन्हें वोट देंगे तो वह बोले कि राष्ट्रवाद के लिए। इस पर केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी व अन्य वोटर इस भ्रम से बाहर आएं।
मोदी जी का राष्ट्रवाद छद्म राष्ट्रवाद है। ये मोदी जी का मायाजाल है। व्यापारी इंटेलीजेंट हैं वह मोदी जी के मायाजाल से परे आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी ये समझें कि ये कैसा राष्ट्रवाद है जहां आतंकवादी मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं आखिर क्यों।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदीजी और पाकिस्तान के सीक्रेट और गहरे रिश्ते हैं। अगर ऐसे सवाल उठाए जाते हैं तो पीएम एक सीएम पर हमले करवाते हैं। ऐसा पीएम राष्ट्रवादी कैसे हो सकता है। व्यापारियों को छद्म राष्ट्रवाद के परे देखना चाहिेए और बिना व्यापार बढ़े राष्ट्रवाद कैसे संभव है।