फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की रैली में अखिलेश ने पूछा- जनता बताए क्या अच्छे दिन आए

Mon, 08 Apr 2019 06:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मतदान में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। आज महागठबंधन ने भी यूपी में ताबड़तोड़ कई रैलियां कीं। एक ओर जहां मायावती और चौधरी अजीत सिंह ग्रेटर नोएडा पहुंचे, वहीं अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में रैली की।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने यहां 26 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सरकार में आए थे लेकिन जनता बताए क्या उनके अच्छे दिन आए। उन्होंने कहा कि एक के बदले 10 सिर लाएंगे, लेकिन आज कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब सीमा पर जवान शहीद न हो रहे हों।
विज्ञापन


आंकड़े उठाकर देख लो कि 2019 में हमारे कितने जवान शहीद हुए हैं। सरकार क्यों नहीं बताती कि कितने जवान शहीद हुए हैं। सरकार बताए कि उसने कितने नौजवानों को नौकरियां दी हैं। आज जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। युवाओं के लिए नौकरियां नहीं हैं। लोग हमसे कहते हैं कि आपको विकास के नाम पर वोट नहीं मिलते लेकिन हम कहते हैं कि जनता को एक बार झूठे सपने दिखाकर पागल बनाया जा सकता है दो बार नहीं।

हमारे मुख्यमंत्री भी बड़े महान हैं वो गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बात करके चले गए लेकिन जनता बताए कि क्या गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बना। क्या शहर की मलिन बस्तियां स्वच्छ हुईं।

हमने गाजियाबाद में देश की पहली सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड बनाई। दिलशाद गार्डन तक मेट्रो को जोड़ा। बस एक काम बीच में छूट गया था धोबीघाट आरओबी का, जिसको भाजपा 2 साल में भी पूरा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें