फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म फिर हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव

Mon, 08 Apr 2019 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादनगर में एक पांच साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव पास ही स्थित एक गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।

गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिलते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदा बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। अब तक जिसके लौटने की आस परिवार देख रहा था, उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें