फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी श्वेता शर्मा का नामांकन हुआ रद्द, ये है वजह

Tue, 26 Mar 2019 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
श्वेता शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां से पार्टी की उम्मीदवार श्वेता शर्मा का नामांकन पत्र रद्द हो गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की कमी के चलते ऐसा हुआ है। बता दें कि यूपी की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कुल 21 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जिनमें से कुल 8 नामांकन रद्द हो गए जिसमें श्वेता का भी नाम है।

अब मैदान में कुल 13 प्रत्याशी बचे हैं। जिन अन्य आठ लोगों का नामांकन रद्द हुआ है उनमें निम्न लोगों के नाम हैं-

1- सुनील गौतम- निर्दलीय
2- श्वेता शर्मा- आम आदमी पार्टी
3- सुभाष चंद्र गोयल- निर्दलीय
4- इकलाख- राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल
5- जगदीश- निर्दलीय
6- आदेश त्यागी- निर्दलीय
7- सुरेंद्र- भारतीय भाईचारा पार्टी
8- ब्रिजेश कौरी- स्वतंत्र जनता राज पार्टी
विज्ञापन

एक नजर में जानिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अपने सभी प्रत्याशियों को

प्रत्याशी का नाम- श्वेता शर्मा
निवासी- बीटा टू ग्रेटर नोएडा
पार्टी का नाम- आम आदमी पार्टी
शैक्षिक योग्यता- एमफिल
संपत्ति- दो फ्लैट, एक ग्रेटर नोएडा और एक दिल्ली

प्रत्याशी का नाम- जगदीप
निवासी- गौतमपुरी दादरी
पार्टी का नाम- निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता- 8वीं पास 
संपत्ति- घर और 1.5 लाख रुपये नकदी

प्रत्याशी का नाम- ब्रिजेश कोरी
निवासी- पिलखुआ
पार्टी का नाम- स्वतंत्र जनता राज पार्टी
शैक्षिक योग्यता- बीकॉम
संपत्ति- घर और करीब4 लाख रुपये

प्रत्याशी का नाम- विनोद शर्मा
निवासी- सेक्टर 40 नोएडा
पार्टी का नाम- ऑल इंडिया राजीव कांग्रेस पार्टी
शैक्षिक योग्यता- 12वीं पास
संपत्ति- करीब 25 लाख रुपये, घर

प्रत्याशी का नाम-रोदाश गुप्ता
निवासी- खुर्जा
पार्टी का नाम- निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता- एमए, सीएमडी, एमडी, एनडी, एलएलबी
संपत्ति- 60 हजार की नकदी, ऑल्टो कार, बाइक, पैतृक घर

प्रत्याशी का नाम- जगदीप सिंह
निवासी- बीटा-टू ग्रेटर नोएडा
पार्टी का नाम- लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
शैक्षिक योग्यता- एलएलबी
संपत्ति- एक फ्लैट जनता, करीब 12 लाख रुपये नकदी

प्रत्याशी का नाम-दयाराम
निवासी- अख्तारपुर बुलंदशहर
पार्टी का नाम- आपकी अपनी पार्टी
शैक्षिक योग्यता- 10वीं पास
संपत्ति- चार बीघा जमीन, घर 5 हजार

प्रत्याशी का नाम- सुरेंद्र सिंह
निवासी-रबूपुरा गौतमबुद्धनगर
पार्टी का नाम-भारतीय भाईचारा पार्टी
शैक्षिक योग्यता-8वीं पास
संपत्ति- घर पैतृक, 25000 रुपये नकदी

प्रत्याशी का नाम- आदेश त्यागी
निवासी- सेक्टर 33 नोएडा
पार्टी का नाम- निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता- बीए
संपत्ति- एक फ्लैट और 1.5 लाख रुपये नकदी

प्रत्याशी का नाम- शेर सिंह उपाध्याय
निवासी- शोरखा जाहिदाबाद सेक्टर 115 नोएडा
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय जनता पार्टी
शैक्षिक योग्यता- 8वीं पास
संपत्ति- 50 वर्ग गज का मकान, 50 हजार रुपये नकदी

प्रत्याशी का नाम- रामपाल
निवासी- नंगला-नंगली नोएडा
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय समाज पक्ष
शैक्षिक योग्यता- एमए
संपत्ति- 6 लाख करीब

प्रत्याशी का नाम- इकबाल अब्बासी
निवासी- नई आबादी दादरी
पार्टी का नाम- राष्ट्रीय ओलेमा कैसिंल
शैक्षिक योग्यता- 10बी पास
संपत्ति-करीब पांच लाख

प्रत्याशी का नाम-सुनील गौतम
निवासी- अट्टा गुजरान दनकौर
पार्टी का नाम-निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता- 8वीं पास
संपत्ति- साढे चार बीघा जमीन और घर

प्रत्याशी का नाम- जितेंद्र सिंह
निवासी- ग्राम रूपवास
पार्टी का नाम- प्रगतिशील समाजवार्दी पार्टी लोहिया
शैक्षिक योग्यता-12वी पास

प्रत्याशी का नाम- रघुवेंद्र कुमार
निवासी- डेल्टा टू 
पार्टी का नाम- सुभाष वार्दी भारतीय समाजवार्दी पार्टी
शैक्षिक योग्यता- एमबीए फाइनेंस
संपत्ति- एक प्लैट, जेवर व नगदी दो लाख रुपये

प्रत्याशी का नाम- सुभाषचंद गोयल
निवासी- ग्रेटर नोएडा
पार्टी का नाम- निर्दलीय

प्रत्याशी का नाम- विनोद कुमार नागर
निवासी- आकिलपुर जागीर
पार्टी का नाम निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें