चुनाव आयोग ने मायावती को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में नोटिस दिया है। उन्होंने रविवार को देवबंद में सपा-बसपा और लोकदल गठबंधन की रैली में मुस्लिम वोटरों से कांग्रेस के बजाए उनके गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।
आयोग ने मायावती के बयान का संज्ञान लिया था। एमसीसी के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को धर्म विशेष और वर्ग को लेकर टिप्पणी करने को आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में माना जाएगा। इस पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सहारनपुर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।
इस रिपोर्ट को आयोग को भेजा था इसके आधार पर गुरुवार को आयोग ने बसपा सुप्रीमो मायावती को एमसीसी उल्लंघन का नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। उपचुनाव आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा इस मामले में आयोग ने जांच की है। इसमें मायावती के भाषण को एमसीसी उल्लंघन के दायरे में पाया गया। लिहाजा उनसे जवाब देने को कहा गया है। मायावती ने खुली अपील जारी करते हुए वोटरों से कहा था कि वह अपना वोट कांग्रेस को देकर जाया न करे।