फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने किया नामांकन, रोड शो में दिखी भारी भीड़

Mon, 22 Apr 2019 04:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने किया नामांकन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भाजपा दिल्ली की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चारों सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


इसी के बाद सोमवार सुबह ही चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने अपने घर पर हवन-पूजन किया और फिर रोड शो निकाला। रोड शो के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने अपना नामांकन दाखिल किया।

उनके रोड शो में समर्थकों का भारी हुजूम देखा गया। वह पहले भी चांदनी चौक से ही चुनाव जीतकर स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। जनता के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है और वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें