फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉलेजों में स्मार्ट आई कार्ड से मिलेगी एंट्री

Mon, 22 Apr 2019 09:32 AM IST
राजेश सैनी रश्मि शर्मा, नई दिल्ली

सार

- यूनिक चिप में होगी छात्र से संबंधित सारी जानकारी और डीयू का रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कराया जाएगा तैयार
विज्ञापन
du admission 2018 - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में जुलाई में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 से छात्रों को स्मार्ट आई कार्ड से ही एंट्री मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन नए छात्रों के लिए ऐसा कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसमें लगी यूनिफॉर्म यूनिक चिप में छात्र से संबंधित जानकारी और डीयू का रजिस्ट्रेशन नंबर भी होगा। 

विज्ञापन


स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. रसाल सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। इसे मंजूरी के लिए जल्द ही एकेेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। प्रशासन चाहता है कि कॉलेजों में बाहरी लोगों का प्रवेश न हो। इससे छात्रों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।

इस कार्ड से यह भी पता चल जाएगा कि कौन कॉलेज आ रहा है और कौन नहीं आ रहा है। प्रशासन इस कार्ड को तैयार करवाएगा जबकि कॉलेजों की ओर से छात्रों को जारी किए जाएंगे। कार्ड में एक तरफ विवि का लोगो और दूसरी तरफ कॉलेज का लोगो और डीयू का पंजीकरण नंबर होगा।
विज्ञापन


इस कार्ड की खास बात यह होगी कि यह बहुउद्देश्यीय कार्ड होगा। इसका इस्तेमाल छात्र कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए भी कर सकेगा। कॉलेजों को अलग से आईकार्ड और लाइब्रेरी कार्ड बनाने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें