फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से मुक्ति को लवली ने बनाया चुनावी मुद्दा, कहा- सबसे प्रदूषित शहर बन गई है दिल्ली

Wed, 08 May 2019 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvinder singh lovely - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और उनके लाखों रुपए इलाज में खर्च हो रहे हैं। इसके लिए न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, बल्कि प्रदूषण को बढ़ाने वाले कारणों को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह बात अपने लोकसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कही। 

विज्ञापन


लवली ने कहा कि अगर 2015 के एक चुनाव को छोड़ दें तो बाकी हर चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर आती रही है। इस लोकसभा चुनाव में भी वह तीसरे नम्बर पर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन सबसे पहले लोगों के लिए रोजगार और रोटी की व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि भूख से तड़पते व्यक्ति को और कोई दूसरी बात समझ नहीं आती है। 

अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पूर्वी दिल्ली के स्थानीय निवासी हैं इसलिए उन्हें पूरे जीवन वहीं रहना है जबकि उनके सामने भाजपा के गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आतिशी दोनों बाहर के रहने वाले हैं। अगर ये उम्मीदवार जीत भी जाते हैं तो ये स्थानीय जनता को उपलब्ध नहीं होंगे। लवली ने कहा कि इस बार उनका सामना भाजपा उम्मीदवार से होगा। 2015 का चुनाव अपवाद है। उसके अलावा जितने भी चुनाव हुए हैं, आम आदमी पार्टी सभी में तीसरे नम्बर पर रही है। पूर्वी दिल्ली में भी यही स्थिति इस लोकसभा चुनाव में होगी। 
विज्ञापन


लवली ने कहा कि अगर वे अपने क्षेत्र से सांसद चुने जाते हैं तो वे अपने क्षेत्र में इन बातों को प्रमुखता से लागू करेंगे- 

1- टोल फ्री नम्बर देंगे जिस पर लोग अपनी शिकायत कर समाधान प्राप्त कर सकेंगे। 
2- सभी परिवारों तक साफ-स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएंगे क्योंकि यहां पर लोगों को सीवर से मिला हुआ गन्दा पानी पीना पड़ता है। 
3- अनाथोराइज़्ड कॉलोनी को नियमित करेंगे। 
4- पूर्वी दिल्ली क्षेत्र को प्रदूषण से मुक्त करेंगे क्योंकि यह दिल्ली का सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रहते हुए उन्होंने जितनी बसें खरीदी थीं, उतनी ही बसें अभी तक चलाई जा रही हैं जो प्रदूषण का बड़ा कारण है। 
विज्ञापन

5- दिल्ली मेट्रो का विस्तार करेंगे। 
6- मोनोरेल का काम शुरू करेंगे। 
7- नए फ्लाईओवर, अंडरपास बनाएंगे। 
8- केंद्र में कांग्रेस सरकार बनती है तो गरीब परिवारों को 72,000 रुपये प्रतिवर्ष की योजना के तहत लाभ दिलाएंगे। 
9- महिलाओं को आरक्षित रोजगार दिलाएंगे। 
10- युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। 
11- ओखला क्षेत्र में बिजली के अलग-अलग मीटर लगाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें