फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने जताई केजरीवाल की जान पर खतरे की आशंका, ममता बनर्जी बोलीं- यह राजनीतिक षडयंत्र

Sun, 05 May 2019 05:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal slapped during road show - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री की जान पर खतरे की आशंका जताई है। साथ ही शनिवार के हमले को पुराने हमलों की एक कड़ी बताया है। आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले व्यवस्थित हैं। पार्टी ने हैरानगी जताई है कि भाजपा नेता हमले को न्याय संगत बताते हुए हमलावर को हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आप का कहना है कि पुलिस की तरफ से हमलावर को आप समर्थक बताना पूरी तरह से गलत व निंदनीय है। खासतौर से तब जब उसकी पत्नी सुरेश को मोदी भक्त बता रही है। पहले की तरह इस मामले में भी पुलिस सियासी बयान बाजी कर रही है। इससे पता चलता है कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


आरोपी के रिश्तेदार का बयान: आरोपी सुरेश के रिश्तेदार हंसराज का कहना कि सुरेश उनसे हर बात साझा करते थे। लेकिन इस तरह की किसी हरकत की योजना बनाने की भनक तक नहीं लगने दी। हालांकि, एक बार सुरेश ने उनसे कहा था कि नेता बड़े-बड़े वादे कर लेते हैं, लेकिन वह इसे पूरा नहीं करते। सुरेश का किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं था।

ममता बनर्जी बोली: यह राजनीतिक षडयंत्र, गुंडागर्दी है। विपक्षी नेताओं हम हमले की साजिश दिखाती है कि भाजपा चुनाव हार रही है। यह हताशा में उठाया गया निंदनीय कदम है। हम सब अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रोड शो के दौरान हुए हमले की घोर भर्त्सना करता हूं। हमें यह भी सोचना पड़ेगा कि क्या भारत को चंद लोगों द्वारा हिंसक गणतंत्र में बदलने की कोशिश हो रही है। हम नफ़रती ताकतों से लड़ेंगे और जीतेंगे। - तेजस्वी यादव, नेता, राष्ट्रीय जनता दल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें