फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने शीतला माता के किए दर्शन, विधि विदान से की पूजा अर्चना

Sat, 04 May 2019 10:39 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi at Sheetla Mata Temple - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के विभिन्न शहरों में विख्यात मंदिरों में दर्शन करने की भांति गुरुग्राम में भी श्रीशीतला माता के दर्शन करने से नहीं चूके। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के बाद पूरे विधि विदान के साथ माता के दर्शन किए और मंदिर के पंडित ने उनके सिर पर चांदी का छत्र रखकर उनको माता का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

 
राहुल गांधी को मंदिर के वीआईवी गेट से प्रवेश करवाकर माता के दर्शन करवाए। पंडितों ने पूरे मंत्रोच्चारण के बाद उनके हाथ पर कलावा बांधा। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी जेब से सौ रुपये निकालकर माता के चरणों चढ़ाए। इससे पहले भी कई राजनैतिक लोग माता के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें