फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीटें मिलने पर कांग्रेस की गठबंधन पर ना, सभी सीटों पर अकेले ताल ठोकने को तैयार

Fri, 05 Apr 2019 11:26 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस किसी हालत में तीन से कम सीटों पर गठबंधन करने के मूड में नहीं है। पार्टी ने अब गेंद आप के पाले में डाल दी है। यदि आप ने तीन सीट देने में आनाकानी की तो गठबंधन का रास्ता यहीं बंद हो सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का मानना है कि एक-दूसरे के धूर विरोध के बावजूद भाजपा को हराने के लिए गठबंधन को तैयार हुए हैं। अब यदि आप दो सीटों पर अड़ती है तो कांग्रेस के लिए यह गठबंधन काफी नुकसानदायक होगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस फिर अपने दम पर सातों सीटों पर मैदान में उतरेगी भले हार मिले या जीत। सूत्रों के अनुसार नेताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस अपने स्तर पर मैदान में उतरे तो भी उसे ही फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

आप से नाराज मतदाता भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस को वोट देंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि ऐसे मतदाता पहले से ही कांग्रेस का वोट बैंक रहे हैं। यदि ऐसा हुआ को कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में भी फायदा होगा। 

कांग्रेस नेताओं का यह भी मानना है कि आप, कांग्रेस पर हरियाणा व पंजाब में गठबंधन न होने के कारण ही दबाव बना रही है। जल्द ही आप हर हाल में कांग्रेस से गठबंधन कर चार-तीन के फार्मूेल को अंजाम देगी। इसका एक कारण यह भी है कि कांग्रेस से ज्यादा आप को गठबंधन की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें