फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी खोखली मानसिकता को दर्शाता है : कांग्रेस

Mon, 01 Apr 2019 10:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित-अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के बारे में कहा है कि वह कोई बड़ी और महत्वपूर्ण नेता नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि यह केजरीवाल की खोखली मानसिकता को प्रमाणित करता है। केजरीवाल थोथा चना, बाजे घना की तरह है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा है कि शीला दीक्षित की लोकप्रियता को दिल्ली ही नहीं देश जानता है। उनके व्यक्तित्व को सम्मान और आदर दिया जाता है। 

शीला दीक्षित जैसा सम्मान अरविंद केजरीवाल जीवनभर नहीं हासिल कर सकेंगे। सभी जानते हैं कि शीला दीक्षित का व्यक्तित्व सौम्य, शालीन और मानवीय आदर्शों से युक्त है। सभी वर्ग, जाति, सम्प्रदाय और देश के सभी राजनीतिक नेताओं में एक सम्मानीय नेता की छवि है। 
विज्ञापन


वास्तविकता तो यह है कि केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले, झूठे और अपरिपक्व, आधारहीन और अविश्वसनीय व्यक्ति है, जिन्हें अपनी भाषा पर संयम नहीं है और अपनी मर्यादा का भान तक नही है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी व जितेंद्र कोचर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ जहां गिड़गिड़ाते हुए कांग्रेस से समझौते की भीख मांग रहे है वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। कांग्रेस के वोट काटने का काम उनके प्रत्याशियों ने किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें