फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111 साल के बचन सिंह से लेकर 101 साल की विद्यावती तक, दिल्ली में ये 96 बुजुर्ग करेंगे वोट, जोश है हाई

Sat, 11 May 2019 04:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बुजुर्ग वोटरों का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बचन सिंह 3 साल के थे जब दिल्ली को अंग्रेजों ने अपनी राजधानी बनाया था। उन्होंने इस शहर में किसी भी शख्स से ज्यादा मौसम बदलते देखे हैं। इस 12 मई को भी 111 साल के बचन सिंह अपनी ड्यूटी निभाने यानी अपना वोट देने जाएंगे। वह पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर के संतगढ़ में रहते हैं।
विज्ञापन


बचन सिंह की ही तरह पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में रहने वाले कृषन सिंह, द्वारका के नंदलाल गुप्ता भी वोट डालने की योजना बना रहे हैं। यह दिल्ली के 96 सौ वर्षीय बुजुर्गों में हैं। इन सभी का जन्म अंग्रेज शासनकाल में हुआ था, ये सभी वोट देने को एक पवित्र काम मानते हैं और किसी भी हालत में इससे पीछे नहीं हटेंगे।

चांद जिनकी उम्र 105 साल है वह अपनी देखने और सुनने की शक्ति खो चुके हैं। उनके बेटे शेर सिंह ने बताया कि उनका खराब स्वास्थ्य भी उन्हें वोट देने से नहीं रोक सकता। वह वोट डालेंगे। हम खुश हैं कि हमारे देश में ये आजादी है और हम इसका निरादर नहीं करेंगे। सब डिविजनल अफसर और चुनाव अधिकारी हमारे घर आए थे और वही इन्हें बूथ तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


कमला नगर के फतेह सिंह भी अपनी मां के वोट डालने के बारे में पक्का हैं। वह कहते हैं, मेरी मां विद्या देवी 105 साल की हैं। वह अपनी उम्र के कारण कमजोर जरूर हैं लेकिन वह रविवार को वोट जरूर डालेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें