फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः आज रूट देखकर ही घर से निकलें, सुबह 4 बजे से इन रास्तों पर है डायवर्जन

Thu, 23 May 2019 07:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
चुनाव के चलते रहेगा रूट डायवर्जन - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। नोएडा के भंगेल स्थित फूलमंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है। फूल मंडी से लगी सड़कों पर सुबह 7 बजे से यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। मतगणना स्थल के आसपास भी रूट डायवर्जन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बृहस्पतिवार को रूट देखने के बाद ही घर से निकलें।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के सूरजपुर की ओर से कुलेसरा होकर फेज-दो की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से औद्योगिक एरिया की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा भंगेल व गेझा तिराहे से सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर जाना होगा।

फूलमंडी तिराहे से सेक्टर-88 चौक तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग का प्रयोग करने वालों को फेस-दो तिराहे से लावा कंपनी तिराहे की ओर मुड़कर जाना होगा। पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


प्रत्याशी व पार्टी एजेंट के लिए बस स्टैंड की पार्किंग आरक्षित की गई है। फूल मंडी के गेट नंबर-5 से प्रवेश करना होगा। माइक्रो ऑब्जर्वर व मतगणना कर्मचारियों के फूलमंडी के गेट नंबर-एक से कैंट आरओ कंपनी तक पार्किंग निर्धारित की गई है। इन्हें गेट नंबर-दो से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि मीडिया गेट नंबर-पांच के सामने वाहनों की पार्किंग करनी होगी और गेट नंबर-दो से प्रवेश करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें