फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए भी रोड शो करेंगे केजरीवाल, इन दो नेताओं से कर चुके हैं वादा

Mon, 13 May 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में नैया पार लगाने के लिए रणनीति बना ली है। इस कड़ी में वह राजधानी में पांच से सात टाउन हॉल बैठक करेगी। इनमें से एक टाउन हॉल बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी उम्मीदवारों के बाद अब सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में भी रोड शो और प्रचार करेंगे। यह जानकारी चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल व उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने दी। कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को रोड शो और प्रचार के लिए आमंत्रित किया है। केजरीवाल ने उनके इलाके में रोड शो करने का वादा किया। जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात के दौरान चुनाव के संबंध में रणनीति और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने रविवार को केजरीवाल से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने तैयार की लोकसभा चुनावों का रण जीतने की रणनीति
प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में नैया पार लगाने के लिए रणनीति बना ली है। इस कड़ी में वह राजधानी में पांच से सात टाउन हॉल बैठक करेगी। इनमें से एक टाउन हॉल बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे। वहीं उसने चुनाव प्रचार को गति देने व उनकी निगरानी करने के लिए दो कॉल सेंटर स्थापित किए है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरूआत की है। इसके अलावा युवाओं को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक करके उन्हें आकर्षित करने की कवायद शुरू की जाएगी।
 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों कॉल सेंटर में करीब 140 कर्मचारी होंगे और वह पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को देखेंगे। साथ ही वे कांग्रेस के प्रचार के प्रभाव पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि देश और दिल्ली के ज्वलंत मुद्दों पर प्रभावित वर्ग की समस्या उनकी जुबानी सुनने, समझने और समाधान खोजने के लिए टाउन हाल बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में दिल्ली के मुददों, महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, रेहड़ी पटरी, प्रदूषण, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, जेजे कलस्टर, पुनर्वास कालोनी, अनधिकृत कालोनियों के मालिकाना हक जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं के हल निकालने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया, प्रचार के नए तरीकों, ऑनलाइन प्रचार के अलावा कांग्रेस प्रचार के पारंपरिक तरीकों के माध्यम से नुक्कड़ सभाओं, बड़ी जनसभाओं और रोड शो हर लोकसभा में आयोजित करेगी। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के नेता सुभाष चोपड़ा, चौ. अनिल कुमार, हारुन यूसूफ, अनिल भारद्वाज, रागिनी नायक, अमृता धवन, अली मेंहदी, जितेन्द्र बघेल, राजेश गर्ग, राहुल शर्मा, हिदायतुल्लाह, शिवम भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें